लखनऊ। फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए तत्काल चयन सूची विभाग को सौंपने की मांग की है । फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि होम्योपैथ फार्मेसिस्ट के 420 पदों पर भर्ती हेतु फरवरी 2019 में विज्ञापन संख्या 02/परीक्षा/2019 द्वाराआवेदन आमंत्रित किये गए थे, 24 अक्टूबर 2019 को प्रतियोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई थी, 1 वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद 17 दिसम्बर 2020 को परिणाम आया, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के सभी शैक्षणिक प्रपत्रों का परीक्षण भी आयोग द्वारा 16 मार्च 2021 से 20 मार्च 2021 तक किया गया। परंतु सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद भी चयन सूची अभी तक होम्योपैथिक विभाग को नहीं सौंपी गई है, जिससे नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो पा रहा है ।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग में मानव संसाधन की बहुत कमी है ऐसे में जो 600 से अधिक पद रिक्त है, लगातार लोग सेवानिवृत्त हो रहे हैं, एक फार्मेसिस्ट के पास कई चिकित्सालयों का प्रभार है ।
अतः रिक्त पदों को तत्काल भरा जाना चाहिए ।












