स्टेथोस्कोप थामने वाले हाथों ने पकड़ा माइक, झूम उठा पंडाल

0
650

लखनऊ। स्टेथो स्कोप से हार्टबीट परखने वाले हाथों ने बुधवार को माइक पकड़ा आैर गीत संगीत प्रस्तुत किया तो वहां मौजूद । दोपहर में मेडिकोज के गीत संगीत के कार्यक्रमों ने लोग मंत्र मुग्ध हो गये। अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मेडिकोज का तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम रैप्सोडी -2023 शुरू हो गया। कार्यक्रम में मेडिकोज ने लब डब, सोलो डांस, गीत संगीत की महफिल सजायी, तो सभी मंत्रमुग्ध हो गये। शाम को क वि सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें डाक्टरों के अलावा अन्य कवियों ने कविता पाठ किया।

इससे पहले रैप्सोडी का उद्घाटन कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी होना चाहिए। रैप्सोडी में आज दिन भर सोलो डांस, युगल गीत, नुक्कड़ नाटक के अलावा शाम ए नजम की महफिल सजी। शाम को कवि सम्मेलन में डा. संदीप तिवारी के अलावा कई अन्य डाक्टरों ने कविता पाठ किया। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को डीजे नाइट्स,फैशन शो तथा सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन मिस एडं मिस्टर रैप्सोडी 2023 का चयन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. अभिजीत कौर, डीन प्रो.आरएस कुशवाहा, स्टूडेंड वेलफेयर डा. अनिल निश्चल, डा. अमिता जैन, एकेडमिक कार्यक्रम को- आर्डिनेटर प्रो. संदीप, डा. अमिय अग्रवाल आदि फैकल्टी उपस्थित थे।

Previous articlePGI: पत्नी ने पति को किडनी दान कर दी नयी जिंदगी
Next articleइन आदतों को सुधारें, गठिया से होगा बचाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here