मुख्यमंत्री ने बेटियों के साथ सेल्फी … और फोटो खिंचवाईं

0
129

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास में ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

​लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री आवास का आंगन बेटियों की खिलखिलाहट से सरोकार और आत्मीयता से भर उठा। शुक्रवार को आयोजित ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रदर्शन किया।

​सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का लिया संकल्प
विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प दोहराया। उन्होंने बच्चियों को आशीर्वाद और उपहार देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सीएम ने कहा, “बेटियां केवल परिवार का आधार ही नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की असली शक्ति हैं। सरकार उनकी शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

​छात्राओं से आत्मीय संवाद और ऑटोग्राफ
कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह पारिवारिक नजर आया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, भारत स्काउट एंड गाइड्स और द संस्कृति स्कूल समेत कई प्रमुख संस्थानों की छात्राएं मौजूद रहीं। अद्रिका, अर्पिता, जाह्नवी, तंजीम फातिमा जैसी छात्राओं ने मुख्यमंत्री के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। संवाद के दौरान सीएम ने बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई का हाल जाना और उनके सवालों के जवाब दिए। इसी बीच उन्होंने ‘द संस्कृति स्कूल’ की नन्हीं छात्रा अनायसा भार्गव को ऑटोग्राफ दिया।

​छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की कक्षा 8 की छात्रा नंदिनी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाया बधाई कार्ड भेंट किया, जिस पर सीएम ने उसकी जमकर सराहना की। ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ की वालंटियर्स ने भी मुख्यमंत्री को राखी भेजी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बेटियों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रक्षाबंधन का यह आयोजन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा।

Previous articleराखी से गहरा बहन का त्याग:PGI में दो बहनों ने भाइयों को किडनी दान कर दी नई जिंदगी
Next articlePGI : टेस्ट में स्वाइन फ्लू और कोविड की पुष्टि , प्रशासन ने कहा— घबराने की जरूरत नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here