व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: डा.दिनेश

0
60

लखनऊ व्यापार मंडल की कोयला मंडी इकाई का हुआ शपथ ग्रहण

Advertisement

लखनऊ।लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई पंडित केदारनाथ (पाधा जी) कोयला मंडी, ऐशबाग, लखनऊ का शपथ ग्रहण समारोह आज आशा विहार , मैरिज हाल ऐशबाग में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ, जिसमें उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों का भी गरिमामय स्वागत किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष साकेत शर्मा,वरिष्ठ महामंत्री अखिल अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष ब्रह्म द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना,
उपाध्यक्ष डॉ. गौरव प्रशांत अग्रवाल, सरवन वर्मा, गुलशेर आज़ाद,महामंत्री अतुल पाल,वरिष्ठ मंत्री मोहित गोयल,
मंत्री शफीक अहमद,आकाश अग्रवाल, रामजी गुप्ता,
वरिष्ठ प्रचार मंत्री हरीश कन्नौजिया एवं प्रचार मंत्री अनुज जायसवाल शामिल रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ व्यापार करने का आह्वान किया तथा नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठित व्यापारी न केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Previous articleव्यापारी का व्यापार मंडल में पंजीकरण आवश्यक : संदीप बंसल
Next articlePGI ने अत्याधुनिक कॉक्लियर इम्प्लांट के जरिए सुनने की क्षमता को किया बहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here