Advertisement
Home Entertainment द एक्सीडेंटियल प्राइम मिनिस्टर पर हंगामा

द एक्सीडेंटियल प्राइम मिनिस्टर पर हंगामा

0
978

न्यूज। रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी गयी पुस्तक पर आधारित अनुपम खेर अभिनीत एवं विजय रत्नाकर निर्देशित फिल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” का शुक्रवार को यहां एक सिनेमाहाल में प्रदर्शन उस समय 10 मिनट के लिए रोक दिया गया, जब युवक कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये। मध्य कोलकाता में हिन्द इनोक्स में सुबह पहले शो के प्रदर्शन के समय सैंकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और धरना दिया और फिल्म के निर्देशक के साथ ही अभिनेता अनुपम खेर का पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने जबरन हाल के भीतर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल स्थिति पर नियंाण किया और प्रदर्शनकारियों को अंदर प्रवेश करने से रोका।

हिन्द इनोक्स के प्रबंधकों ने फिल्म का प्रदर्शन 10 मिनट के रुकवा दिया। बाद में प्रदर्शनकारी वहां से चले गये। पुलिस ने सिनेमाहाल को लगातार घेरे रखा है। सिनेमाहाल के प्रबंधकों ने कहा कि फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा और दर्शकों की सुरक्षा के लिए शो को रोक दिया गया। एक दर्शक ने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी अचानक हाल के अंदर आये और दर्शकों को तुरंत हाल खाली करने के लिए कहा गया। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शो के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पार्टी की ओर से कोई निर्देश नहीं दिया गया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआश्चर्य : साइकिल से काम पर जाने से खरबों का होगा फायदा
Next articleठंड में गत्ते जला कर पेड़ नीचे गुजारते है लोहिया संस्थान में मरीज व तीमारदार रात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here