तीन महीने से वेतन न मिलने से खफा कर्मियों ने दी आन्दोलन की धमकी

0
614

लखनऊ। पीजीआई व ट्रामा टू में तैनात करीब 500 से अधिक संविदा पेशेंट हेल्पर और डाटा इंट्री ऑपरेटरों का तीन महीने से वेतन नही मिला है। नाराज संविदा कर्मी बुधवार को नये निदेशक से वेतन का भुगतान जल्द किए जाने के संदर्भ में वार्ता करने के लिए प्रशासनिक भवन गए थे, लेकिन अधिकारियों ने बिना किसी आश्वासन के इन्हें डाटकर भगा दिया। इससे कर्मियों में खासा नाराजगी है। अधिकारियों की कार्रवाई से नाराज कर्मियों ने आन्दोलन की धमकी दी है।
पीजीआई ट्रामा टू में तैनात करीब 40 डाटा इंट्री ऑपरेटरों और करीब 93 पेशेंट हेल्पर के अलावा संस्थान की मुख्य बिल्डिंग में कार्यरत करीब 400 से अधिक पेशेंट हेल्पर हैं। जिनका भुगतान तीन महीने से नही हुआ है। वेतन न मिलने की वजह से बच्चों के स्कूल की फीस और कमरे का किराए नही दे पाए हैं।

निदेशक को सम्बोधित ज्ञापन में कर्मियों की मांग है कि मकान मालिक का किराया न देने की वजह से कमरा छोड़ने की धमकियां मिल रही हैं। इसके अलावा स्कूल वाले बच्चों के नाम काटने की कई नोटिस भेज चुके हैं। कर्मचारी जब भी वेतन की मांग के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। कर्मचारी ने बताया कि जब से मैनपावर सप्लाई का जिम्मे अपट्रान कम्पनी को मिला है। तब से वेतन के भुगतान में लगातार विलम्ब हो रहा है। कर्मियों ने निदेशक से मांग की है कि इस कम्पनी का अनुबंध निरस्त कर पुरानी कम्पनी को दिया जाए। ताकि कर्मियों को समय से भुगतान मिल सके।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का भरत सिंह का कहना है कि डाटा इंट्री ऑपरेटर की योग्यता को लेकर कम्पनी ने कुछ आपत्ति लगाई है, जिसे दर किया जा रहा है। जल्द भुगतान किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदेश में मलेरिया को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध
Next articleकेजीएमयू : निजी अस्पताल मरीज भेजा, रेजीडेंट की नौकरी समाप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here