लखनऊ। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को निरालानगर के श्रीमती मुन्नीदेवी बाल्मिकी मार्ग के रहने वाले देवी प्रसाद बाल्मिकी (75) की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गयी। मरीज को 12 जुलाई को बुखार, सिरदर्द, जुकाम, बदन में दर्द की शिकायत थी। इस पर परिजनों ने पड़ोस में डा. टण्डन ने परामर्श में बताया कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) से जांच कराने को कहा।
जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद आइसोलेट रहने की सलाह दी गयी आैर भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से मना किया गया है। शरीर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फल, सब्जियां खाने तथा हाथों की सफाई के लिए भी सलाह दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर मरीज व परिजनों को टेमी फ्लू की दवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सीजन में अब तक आठ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।












