स्वास्थ्य देखभाल प्राथमिक लक्ष्य : डा. तिवारी

0
695

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सर्जरी विभाग और एसोसिएशन ऑफ रिसर्च प्रोफेशनल द्वारा एक दिवसीय ”वहन करने योग्य स्वास्थ्य देखभाल विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर प्रभारी एवं ट्रामा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने कहा कि ” भारतीयों की गतिहीन जीवन शैली को बदलना है और इसके लिए डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को लोगों को शिक्षित करना चाहिए।

स्वास्थ्य देखभाल सेवा और सुविधा से संबंधित जागरूकता एवं स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सस्ता और सुलभ बनाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। प्रो. तिवारी ने कहा कि ” चिकित्सकों के लिए सबसे दुखद पलरोगी को यह बताना होता है कि उनकी बीमारी इलाज योग्य है किन्तु रोगी उसका उपचार कराने में असमर्थ है।

कार्यक्रम में केजीएमयू के कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट ने कहा कि वहन करने योग्य स्वास्थ्य देखभाल के साथ ही साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल होना चाहिए। समाज के सभी व्यक्तियों का जीवन समान है इसलिए समाज के अंतीम छोर के व्यक्ति को भी उच्चगुणवत्तापरक चिकित्सा मिलनी चाहिए। किन्त ुहेल्थ केयर में सबसे बड़ी बाधा है गरीबी।

देश में प्रत्येक वर्ष तीन प्रतिशत लोग स्वास्थ्य समस्याओं के चलते गरीबी रेखा के निचे चले जाते है जब कि उतने ही लोग देश में औद्योगिक विकास के साथ गरीबी रेखा के ऊपर प्रत्येक वर्ष पहुंचते है। इस प्रकार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी गरीबी उन्मूलन में बाधा उत्पनन्न हो रही है। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष करीब ? प्रतिशत लोग स्वास्थ्य समस्याओं पर किए गये व्यय के चलते प्रत्येक वर्ष गरीबी रेखा के निचे चले जात ेहै।

आयुष्मान इण्डिया कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ लोगो के लिए पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा, जिससे समाज के उन गरीब से गरीब लोगो को भी उच्चगुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर केजीएमयू के सीएमएस प्रो.एसएन.शंखवार व चिकित्सा अधीक्षक प्रो.विजय कुमार उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleटीबी के उन्मूलन में यूपी की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम
Next articleसभी के सहयोग से समाप्त होगी टीबी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here