कोरोना वायरस के मुख्यत: हवा से प्रसार होने के मजबूत सबूत : अध्ययन

0
648

 

 

 

न्यूज। लैंसेट पत्रिका में शुक्रवार को प्रसारित एक नयी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया कि इस बात को साबित करने के मजबूत सबूत हैं कि कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 वायरस मुख्यत: हवा के माध्यम से फैलता है।
ब्रिाटेन, अमेरिका आैर कनाडा से ताल्लुक रखनेवाले छह विशेषज्ञों के इस आकलन में कहा गया है कि बीमारी के उपचार संबंधी कदम इसलिए विफल हो रहे हैं क्योंकि वायरस मुख्यत: हवा से फैल रहा है।
अमेरिका स्थित कोलराडो बाउल्डेर विश्वविद्यालय के जोस लुई जिमेनजे ने कहा, ”वायरस के हवा के माध्यम से फैलने के मजबूत साक्ष्य हैं।
उन्होंने कहा, ”विश्व स्वास्थ्य संगठन आैर अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों के लिए यह आवश्यक है कि वे वायरस के प्रसार के वैज्ञानिक साक्ष्य को स्वीकार करें जिससे कि विषाणु के वायुजनित प्रसार को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

Previous articleलोहिया संस्थान में फूटा कोरोना बम, दर्जनों डॉक्टर,अधिकारी, कर्मी संक्रमित
Next articleइलाज और दवाइयों के न मिलने पर प्रशासनिक भवन पर धरना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here