शोध पूरा हुआ तो डेंगू की वैक्सीन लाएगा केजीएमयू

0
738

लखनऊ। डेंगू के इलाज में अभी तक किसी भी प्रकार की वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं थी,लेकिन आने वाले समय में इस बीमारी की वैक्सीन आ सकती है। इस वैक्सीन पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग का शोध चल रहा है। यह जानकारी कम्युनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उदयमोहन बुधवार को कम्युनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग के 60 वें स्थापना दिवस समारोह में दी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि डेंगू के वैक्सीन के निर्माण पर शोध जारी है।

शोध के तहत मऊ,मेरठ,इलाहाबाद तथा हरदोई के लगभग 500 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया है। उस सेंपल में एंटीजन व एंटीबॉडी का लेवल देखा जायेगा। उन्होंने बताया कि एंटीजन जब शरीर में जाता है,तो उसके विरूद्व बॉडी एंटीबॉडी का निर्माण करती है, जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ा कर रोगों को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि एंटीबॉडी के कम ज्यादा होने के आधार पर वैक्सीन का निर्माण पर काम किया जायेगा।
कम्युनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग के डा.ओपी.सिंह ने बताया कि मैटर्नल डेथ का सबसे बड़ा कारण प्रसव के पहले तथा बाद में अधिक रक्तश्राव होना है।

उन्होंने बताया कि प्रसव के समय रक्तश्राव होने पर यदि समय रहते गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेंटर पर इलाज मुहैया हो जाये । तो मैटर्नल डेथ को कम किया जा सकता है। केजीएमयू का कम्युनिटी मेडिसिन एण्ड पब्लिक हेल्थ विभाग राष्ट्रीय कार्यक्रमों को संचालित करता है। इसके अलावा तकनीकी योगदान भी प्रदान करता है। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा महामारी आदि के रोकथाम के लिए शोध भी करता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसंवेदनहीनता ने ली युवक की जान
Next articleदो से तीस अप्रैल तक ‘स्कूल चलो अभियान’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here