… तो इसलिए लड़की ने लोहिया संस्थान में मचा दी तोड़- फोड़

0
558

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच रिपोर्ट देर से मिलने पर आक्रोशित लड़की ने घूसा मार कर काउंटर का शीशा तोड़ दिया। आक्रोश में दो बार घूसा मार कर शीशा तोड़ने व उसके हंगामा करने पर तैनात सुरक्षा गार्ड व कर्मचारी दोनों ही सहम गये। लड़की के हंगामे से कुछ देर वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। किसी प्रकार सुरक्षा गार्ड व अन्य लोगों ने लड़की को समझा बुझा कर शांत कराया।

लोहिया संस्थान में लड़की के आक्रोशित होने व घूसा मार कर शीशा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोहिया संस्थान के पीआर सेल के मुताबिक पुरानी ओपीडी से रिपोर्ट देर से मिलने पर लाइन में लगी लड़की काउंटर पर बैठे कर्मचारियों पर आक्रोशित हो गयी। उसके आक्रोश को देखते हुए काउंटर के कर्मचारियों ने उसे लाइन से आने व शांत रहने की नसीहत दे दी।

बताया जाता है कि कुछ देर शांत रहने के बाद फिर देर होने पर लड़की रिपोर्ट जल्दी लेने के लिए बिना लाइन की कोशिश की। इस पर काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से विवाद हो गया है। लड़की का आरोप था कि वह रिपोर्ट देने में जानबूझ कर देरी कर रहे है। बातचीत में विवाद बढ़ने से लड़की आक्रोशित हो गयी आैर एक घूसा मार कर शीशा तोड़ दिया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। लड़की की बोर्ड उठाकर कर्मचारियों को लताड़ लगा रही है आैर अंदर खडे़ कर्मी भी तेज आवाज में बोल रहे है।

Previous articleKgmu के उप चिकित्सा अधीक्षक बने गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग प्रमुख डा. सुमित रूगंटा
Next articleविशेषज्ञ बोले इस कारण युवाओं में बढ़ रहा लिवर कैंसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here