न्यूज। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल इस साल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को दो सूर्यग्रहणों और चार चंद्रग्रहणों समेत ग्रहण के छह रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल तीन खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है। इस वर्ष ग्रहणों की खगोलीय घटनाओं का सिलसिला शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नववर्ष का यह पहला ग्रहण भारत में दिखायी देगा। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरूआत शुक्रवार रात 10:36:00 बजे होगी और यह रात 02:44:04 बजे खत्म होगा।
उपच्छाया चंद्रग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा “पेनुम्ब्राा” (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। विशेषज्ञों की माने तो भारतीय सन्दर्भ में की गयी कालगणना के हवाले से बताया कि इस साल पांच और छह जून की दरम्यानी रात दूसरा उपच्छाया चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखायी देगा।
21 जून को लगने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण को भी भारत में देखा जा सकेगा। इसके बाद पांच जुलाई और 30 नवंबर को सिलसिलेवार तौर पर दो उपच्छाया चंद्रग्रहण लगेंगे। हालांकि, दोनों ग्रहण भारत में नहीं देखे जा सकेंगे, क्योंकि दोनों खगोलीय घटनाएं जब होंगी उस वक्त भारत में दिन होगा।
साल का छठा और आखिरी ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण के रूप में 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि उस वक्त देश में रात होगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












