शिशु के झुलसने के बाद ठीक हुए उपकरण, शासन गंभीर

0
963

नवजात शिशु के झुलसने की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी केजीएमयू प्रशासन से मांगी है। उधर इस घटना के बाद खराब उपकरण ठीक कराने की याद आयी और आनन फानन में सभी को ठीक करा दिया गया। वैसे भी क्वीन मेरी अस्पताल में वार्मर में जुलसे बच्चे की घटना को एक सामान्य घटना मान कर चल रहा है। नियोनेटल केयर यूनिट की खामियों को दूर करके घटना से पल्ला झाड लिया है। उधर ट्रामा सेंटर में भर्ती बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

वार्मर का तापमान ज्यादा होने के कारण बच्चा झुलस गया था –

बताते चले की आशियाना निवासी कविता ने कुछ दिन पहले शिशु को जन्म दिया था। उस वक्त बच्चे की हालत में खराब होने पर उसे वार्मर पर भर्ती करा दिया था। बताया जाता है कि वार्मर का तापमान ज्यादा होने के कारण बच्चा झुलस गया था। इसके बाद बच्चे को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। जहां पर बच्चे की हालत खराब बनी हुई है। इस घटना के बाद होश में केजीएमयू प्रशासन ने आनन फानन में एन एन यू में खराब उपकरणों ठीक करा दिया है। अपनी गलती न मान कर केजीएमयू प्रशासन इसे मानवीय गलती मान रहा है। लोगो का कहना है अगर एन एन यू में गडबडी थी तो उसे दूर क्यो नही कराया जा रहा था।

Advertisement

भर्ती होने वाले बच्चों में खतरे में थी और केजीएमयू प्रशासन किसी घटना का इंतजार कर रहा था। केजीएमयू के प्रवक्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस सी तिवारी कि कहना कि खराब उपकरण ठीक करा दिये है और यह सामान्य मानवीय गलती है।

Previous articleकेजीएमयू के परेशान रेजीडेंट डॉक्टर्स सीएम से मिले
Next articleसाल का सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग “लैला मैं लैला”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here