शुल्क जमा करने यहां अब नही होगी दिक्कत

0
673

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजांे की बढ़ती संख्या के लिए शुल्क जमा करने वाले काउंटरों का समय 24 घंटे करने का निर्णय लिया है। ताकि मरीजों को शुल्क जमा कर ब्लड के नमूने जांच कराने में दिक्कत का सामना न हो। इसके अलावा दो सीटी स्कैन मशीने लगाने की भी तैयारी शुरू हो गयी है। ऐसे में मरीजों की वेंटिग अब समाप्त हो जाएगी।

केजीएमयू में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के पास शुल्क जमा करने वाला काउंटर पर मात्र तीन बजे तक ही शुल्क जमा होता था। इसके बाद मरीजों की भीड़ पैथालॉजी जांच कराने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंच जाती थी। इनमें ज्यादा मरीज ओपीडी के होते थे। ऐसे में सेंटर की पैथालॉजी में भीड़ बढ़ जाती थी आैर इमरजेंसी के मरीज बेहाल हो जाते थे। आये दिन शुल्क जमा करने व ब्लड का नमूना देने के लिए कहा सुनी होती है। इसके निदान के लिए केजीएमयू प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समीप चल रहा काउंटर का समय बढ़ा दिया जाएगा।

बताया जाता है कि इस काउंटर पर 24 घंटे शुल्क जमा करने की कोशिश चल रही है। जल्द मरीजों को यह काउंटर प्रत्येक समय खुला मिलेगा। इसके साथ परिसर में ट्रामा सेंटर के अलावा गांधी वार्ड के समीप ही सीटी स्कैन की अलग- अलग स्थान पर दो सीटी स्कैन मशीन लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अभी दोनों ही मशीनों पर जांच के लिए मरीजों की वेंटिग चलती रहती है। अब केजीएमयू प्रशासन ट्रामा सेटर में तथा गंाधी वार्ड के समीप मशीन संचालन के लिए कवायद शुरू कर दी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयूपी इन्वेस्टर्स समिट: मोदी ने भी दिया डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा
Next articleयहां अब यह शुल्क समाप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here