दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी राज्यपाल
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा दो दिवसीय गीता रसामृतम-2 श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर (इस्कॉन), अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में दिनांक: 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है, जिसमें आनंद स्वरूप अग्रवाल चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी, भोक्ताराम उपाध्यक्ष,लक्षमण सर्व प्रिय फेस्टिवल कमेटी अध्यक्ष, अमृत नाम, रास मनोहर एवं देव रक्षक उपस्थित रहे।
अपरिमेय श्याम प्रभु जी इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष के द्वारा गीता रसामृतम-2 श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम 24 एवं 25 अक्टूबर को श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मन्दिर (इस्कॉन) अंसल सुशांत गोल्फ सिटी, शहीद पथ, लखनऊ मे संपन्न होगें। दिव्य हरिनाम संकीर्तन व
गीता प्रवचन के द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ रहस्यों को बहुत ही सरलतम शब्दों में परिभाषित किया जाएगा जो वर्तमान समय में सभी आम आदमी में अवधारणा है कि क्या सच में भगवान है,मृत्यु किसकी होती है,भगवान निराकार हैं या हमारी आपकी तरह साकार है ,न चाहते हुए भी हम दुखी क्यों होते है,बुरे लोगों को दंड क्यों नहीं मिलता है ,बुरी घटनाएं अच्छे लोगों के साथ क्यों घटती हैं,
गीता रसामृतम के कार्यक्रम में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ,ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने लखनऊ वासियों को आमंत्रित करते हुए यह अनुरोध किया कि आप सब इस दिव्य आध्यात्मिक सत्र मे युवाओं, युवतियों एवं बच्चों के साथ उपस्थित होकर अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने के साथ-साथ हरे कृष्ण महामंत्र के निरन्तर जप” का प्रयास करें।











