शादी करके खुश है एचआईवी मरीज

0
803

लखनऊ । केजीएमयू स्थित एआरटी सेंटर के मैरिज ब्यूरों में एचआईवी मरीजों की शादी भी होती हंै। यहां पर अब लगभग 10 शादियां हो चुकी है, जोकि खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। एआरटी सेंटर के प्रभारी डा. डी हिमाशु बताते है कि एचआईवी सिंगल मरीजों ने बहुत पहले शादी की इच्छा जतायी थी आैर इसके लिए एच आईवी मरीज ही होना आवश्यक था, ताकि इस बीमारी का संक्रमण आैर न फैल सके। इसके बाद ही मैरिज ब्यूरों की स्थापना हो सकी। शादी के इच्छुक एचआईवी मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद आपसी बातचीत के आधार पर शादी हुई आैर वह वर्तमान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। बताया जाता है कि इसके लिए किसी पर कोई दबाव नही होता है।

केयर एंजल ध्यान रखेगी एचआईवी मरीजों का

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एचआईवी के मरीजों के इलाज में अब दिक्कतें नहीं आएगी। एआरटी सेंटर प्रत्येक विभाग में नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग देकर केयर एंजल बना रहा है, ताकि इलाज में कोई दिक्कत नहीं हो। प्रभारी डा. डी हिंमाशु ने बताया कि ज्यादातर लोगों को यह शिकायत होती थी कि एचआईवी मरीजों का इलाज करने में दिक्कत होती है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सर्जरी कराने वाले एचआईवी मरीजों को होती है, पर अब एचआईवी मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि एचआईवी मरीजों का बेहतर इलाज के लिए अब प्रत्येक विभाग में केयर एंजल बनायी जा रही है। यह एंजल नर्सिग स्टाफ के बीच के लोगों को ही प्रशिक्षित करके बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एंजल विभाग में अगर कोई एचआईवी मरीज आता है, तो उसके इलाज में मदद करेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर एआरटी सेंटर में जानकारी देकर मदद ले सकती है।

Previous articleकिसी भी बीमारी में इलाज से फायदा ना हो तो तत्काल ले एक्सपर्ट की सलाह
Next articleप्रदेश में उपभोक्ताओं को मंहगी बिजली का करंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here