लखनऊ। टीबी केवल फेफड़े का रोग नहीं होता है। शरीर के किसी अंग आैर किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। क्षय रोग की वजह से महिलाओं में बांझपन की समस्या आ बढ़ रही है। जननांग अंगों के क्षय रोग को शुरुआती अवस्था में पकड़ना मुश्किल होता है। डा.वेद ने बताया कि अगर महिलाओं में इसके लक्षण समय से माहवारी का ना होना, जननांग से रक्त मिश्रित पानी आना आैर इसके अलावा सम्भोग के वक्त दर्द होना भी शामिल होता है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग के कारण फैलोपियन ट¬ूब 95 प्रतिशत तक बंद हो सकती है। कभी- कभी पूरी ही बंद हो जाती है।
यूटेराइन इंडोमैट्रियम 50 से 60 प्रतिशत तक प्रभावित हो जाता है। महिलाओं में ओवरी 30 प्रतिशत तक तथा सर्विक्स 15 तक तथा वेजाइना एक प्रतिशत तक चपेट में आ सकती है। जब कि पुरुषों में लक्षणों में स्र्पम की संख्या में कमी, पिट¬ूटरी ग्लेैड की समस्या आती है। इस बीमारी से पुरुषों में मूत्रनलिका बंद हो सकती है। स्खलन न होने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा एपिडिमों आरकाइटिस नामक बीमारी भी हो सकती है। डा. वेद ने बताया कि 90 प्रतिशत जननांगों का क्षय रोग 15 से 40 वर्ष की महिलाओं में पाया जा रहा है। 60 से 80 प्रतिशत बांझपन का कारण क्षय रोग होता है। हाल के ही वर्षो में जननांगों का क्षय रोग 10 प्रतिशत से बढ़ कर 30 प्रतिशत हो गया है। अगर बच्चों में क्षय रोग होता है तो वह उसके विकास को प्रभावित करता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.