Advertisement
Home India सीवर की सफाई के लिए नयी एसओपी जारी

सीवर की सफाई के लिए नयी एसओपी जारी

0
1056

न्यूज – जगह- जगह सीवर लाइनों की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की मौत की घटनाओं को गंभीरता से देखते हुये सुरक्षित सफाईकार्य से संबंधित मानक प्रक्रिया (एसओपी) को केद्र सरकार ने जारी की है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय आैर अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने आज को अंतरराष्ट्रीय शौचालय दिवस पर शहरी स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला में एसओपी जारी करते हुये कहा कि मानकों का पालन करते हुये सीवर सफाई को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में सीवर की सफाई से जुड़े नवोन्मेषी समाधान आैर श्रेष्ठ तकनीकों को सम्मानित किया गया। इनकी खोज अमृत मिशन के अंतर्गत शहरी विकास से संबंधित उन्नत तकनीक विकास के तहत की गयी है। मंत्रालय ने अमृत मिशन के अंतर्गत सफाईकर्मियों की सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये नवोन्मेषी तकनीकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग में लाये जाने की पहल की है। कार्यशाला में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल आैर शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा भी मौजूद थे।

मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वच्छता अभियान के तहत देश में अब तक 4.7 लाख सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। अभियान के तहत शैचालय निर्माण का लक्ष्य 5.07 लाख तय किया गया है।
कर्यशाला को संबोधित करते हुये मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत देशव्यापी स्तर पर शौचालय निर्माण के अभियान के परिणामस्वरूप 19 राज्यों को अब तक खुले में शौच की समस्या (ओेडीएफ) से मुक्त कर दिया गया है। अभियान के तहत निजी आवासीय परिसरों में 60.53 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleशादी अभी नहीं : आलिया भट्ट
Next articleजीन में गडबड़ी से होती है बीमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here