स्कूलों में पहुंचा कोरोना, बच्चों की जान पर संकट

0
3169

लखनऊ। स्कूल खोलने के बाद एक बार फिर कोरोनावायरस आतंक मचाने लगा है। तमाम निगरानी के बाद भी प्रयागराज के दो स्कूलों में कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
प्रयागराज मैं 2 दिन से लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दो मॉल में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को हुई जांच में स्कूलों में भी कोरोना के 13 संक्रमित मिले। बिशप जॉनसन स्कूल में नौ व सेंट जोसेफ में चार मरीज कोरोना के मिले हैं। विभाग के अनुसार संक्रमित होने वालों में स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी हैं। कोरोना संक्रमित मिलने से हंड़कंप मच गया है।
कोविड नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल व सेंट जोसेफ में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। एंटीजन रिपोर्ट में बिशप जॉनसन स्कूल में नौ व सेंट जोसेफ में चार में कोरोना का संक्रमण मिला। दोनों स्कूलों में अभी बच्चे नहीं आ रहे हैं। आज स्कूलों में सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। वहीं स्कूल सभी शिक्षक व कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।

Previous articleमहाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की होगी जांच
Next articleइस अस्पताल में बंद हो सकता है, एक रुपये के पर्चे पर इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here