संस्थान में कर्मचारियों को पीटा, 8 मेडिकोज निलम्बित

0
942

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में कैश काउंटर पर शुल्क जमाकरने को लेकर कर्मचारी व एमबीबीएस मेडिकोज में जमकर कहा सुनी हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। बताया जाता है कि मेडिकोज ने कर्मचारियों की जमकर पिटायी करने पर तीन गंभीर रूप से चोटिल हो गये। इसके बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। शाम तक घटना की जांच में आठ एमबीबीएस मेडिकोज को निलम्बित कर दिया गया था।

संस्थान में कैश काउंटर को एमबीबीएस के कुछ मेडिकोज अपने एक मरीज का शुल्क जम कराने के लिए पहुंचे। यहां पर भीड़ होने के कारण कर्मचारियों ने कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। प्रत्यक्षदर्शिंयों का कहना है कि मेडिकोज काउंटर पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए काउंटर में घुसने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें रोक ने की कोशिश की तो कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गयी।

बताया जाता है कि मेडिकोज ने कर्मचारियों को जमकर पीट दिया। इसमें तीन कर्मचारी काफी चोटिल हो गये। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा मचा दिया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मामले को शांत कराया आैर जांच के आदेश दे दिया। प्राथमिक जांच में मेडिकोज की दोषी मानते हुए आठ मेडिकोज को निलम्बित कर दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleखराब मौसम का प्रभाव आपातकालीन सेवाओं पर भी
Next articleयहां मरने के बाद इलाज देने में जुटे डाक्टर, हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here