संक्रामक रोग के लिए प्रदेश हाई एलर्ट

0
1026

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि जिला स्तर तक की टीमों को संक्रामक रोगों के नियंाण के लिए टीमों को हाई एलर्ट कर दिया गया है तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेाों में संक्रामक रोगों का एक्टिव सर्विलान्स किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रामक रोगों से हुई मौतों का डेथ आडिट भी नियमित रूप से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में संक्रामक रोगों के प्रसार की कोई रिपोर्ट नहीं है तथा स्थिति नियंत्रण में है।

श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बरेली में संक्रामक रोग के नियंाण हेतु कुल 91 टीमें सक्रिय हैं, जिनके द्वारा अब तक कुल 63329 ज्वर के रोगियों की जॉच एवं उपचार सुनिश्चित किया गया। इनमें से 10299 रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाई गई तथा 42880 रोगियों की जॉच रैपिड डायग्नोस्टिक किट के माध्यम से की गई।

उन्होंने बताया कि बरेली में ज्वर सम्बन्धित लक्षणों के कारण कुल 24 मृत्यु रिपोर्ट हुई है जबकि अन्य कारणों जैसे एक्सीडेन्ट, कैंसर, सिरोसिस, रीनल फेल्योर इत्यादि कारणों से 21 मृत्यु रिपोर्ट हुई हैं। जिले में निरोधात्मक कार्यवाही के सतत पर्यवेक्षण के लिए एक राज्य स्तरीय दल वर्तमान में कैम्प कर रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. नवनीत व महासचिव डा. संतोष का निर्विरोध चयन
Next articleमंत्री पहुंचे अचानक तो दिखी बलरामपुर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here