न्यूज। राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में टेक्निशियन, आया, नर्स व वार्ड ब्वाय ने सैकड़ों की संख्या में संविदाकर्मी समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते इमरजेंसी से लेकर सभी सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। बता दें कि सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवा सहित तमाम सेवाएं न मिलने से मरीज और तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सीरियस पेशेंट इधर-उधर भटकने को भी मजबूर हो रहें है।
वहीं संविदाकर्मियों का कहना है कि, उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आज हॉस्पिटल में कोई भी काम नहीं होगा। संविदाकर्मियों का आरोप है कि उन्हें हर 6 महीने पर सिविल प्रशासन निकाल देता है, जिससे उन्हें नौकरी का डर हमेशा सताता रहता है। बीते कुछ दिनों पहले ही कुछ कर्मचारियों को सिविल प्रशासन ने निकाल दिया था और हॉस्पिटल प्रशासन लगातार सिर्फ आश्वासन देकर टरकाता है। वहीं इस बार बगैर समायोजन के कोई भी संविदाकर्मी काम नहीं करेगा। बताते चलें कि इससे पहले संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सुबह दो घण्टे का कार्य बहिष्कार कर चुके हैं।
अब देखना यह होगा कि संविदाकर्मियों के इस तरह के विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार से अस्पताल प्रशासन का किस तरह का रवय्या होता है। अस्पताल में संविदा पर काम कर रहे संविदाकर्मियों ने इस तरह से विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। फिलहाल आज संविदा कर्मियों ने डायरेक्टर से मिलने के बाद कार्य बहिष्कार खत्म कर दिया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












