लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ के कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों, डिपार्टमेंट आफ इन्टनेशनल हेल्थ तथा हूयमन रिसोर्स आफ हेल्थ के अधिकारियों की आज बैठक की गयी। बैठक में नर्सिंग समस्याओं का निदान व सुधार करने की चर्चा की गयी। बैठक में डिपार्टमेंट आफ इन्टनेशनल हेल्थ तथा हूयमन रिसोर्स आफ हेल्थ की शेर्या हरियानी,वीणा श्रीराम प्रमु् रूप से मौजूद थे। बैठक में शान्ति साईमन(प्रधानाचार्य)बलरामपुर नर्सिंग स्कूल, ओ के रावत (ए एन एस), बीना सिंह (टयूटर), संघ की उपाध्यक्ष शशि प्रभा सिंह , सन्तोष वर्मा (कार्यकारिणी सदस्य ),जितेन्द्र बहादुर सिंह (कोषाध्यक्ष),महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव (आडीटर), सतेन्द्र कुमार सिंह (कार्यालय सचिव), शोभा तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य),श्रीमती गुरप्रीत (कार्यकारिणी सदस्य), मनीषा गुरांग (कार्यकारिणी सदस्य) ने समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि समस्याओं में प्रमुख रूप से केंद्र के समान पद नाम, वेतन मान,भत्ते,पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती,होम डिस्ट्रिक्ट पर नियुक्ति,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एक विभाग किया जाय चिकित्सा शिक्षा समाप्त कर,केंद्र की भांति, प्राइवेट ऐजेंसी के माध्यम से नियुक्तियां बन्द हो सभी को सरकारी नौकरी मिले, प्राइवेट नर्सिंग कालेज के नियमों को सख्त करने पर विस्तृत चर्चा की गयी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.















