लखनऊ। दो लाइव डोनर लिवर प्रत्यारोपण की सफलता ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग को देश में नया मुकाम दिला दिया है। यहां पर पहले ही लाइव डोनर लिवर प्रत्यारोपण की सफलता के बाद प्रत्यारोपण कराने के लिए मरीजों की वेंटिग बन गयी थी। इसमें लाइव डोनर से लेकर कैडबर डोनर लिवर प्रत्यारोपण कराने के लिए तीस से चालीस मरीजों की वेंटिग लिस्ट बन गयी है।
सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग ने 14 मार्च को पहला लाइव लिवर प्रत्यारोपण करने के बाद प्रदेश में नया मुकाम हासिल कर लिया। इसके बाद ही सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में लिवर प्रत्यारोपण के लिए मरीज आने लगे थे। बताते है कि केजीएमयू ने अभी तक 19 कैडबर लिवर दिल्ली के चिकित्सा संस्थान भेज दिये। इस लिए ज्यादातर मरीज कैडबर लिवर की मांग के लिए आने लगे है। इनकी जांच के बाद लगभग बीस से 25 मरीजों की लिस्ट भी बन कर तैयार हो गयी है। इसके अलावा लाइव लिवर डोनर के लिए भी बीस से ज्यादा मरीजों की लिस्ट तैयार है। इनमें विशेषज्ञों की टीम मरीजों की स्थिति व लिवर डोनर का मिलान करना भी शुरू कर दिया है।
विभाग में दो लिवर प्रत्यारोपण के बाद विशेषज्ञों की टीम में उत्साह बना है। इसके अलावा मैक्स हास्पिटल नयी दिल्ली के विशेषज्ञों ने मदद करना शुरू कर दिया है। विभाग के प्रमुख डा. अभिजीत बताते है कि काफी योजनाएं अभी प्रस्तावित है आैर इन पर काम चल रहा है। वह आैर उनकी टीम जल्द बाजी में नहीं बल्कि उच्चस्तरीय चिकित्सा मरीजों को देने की कोशिश में है। उन्होंने बताया कि कैडबर व लाइव डोनर आ रहे है, परन्तु अभी कुछ कहा नही जा सकता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












