सदर में फिर एक कोरोना पाजिटिव

0
622

लखनऊ। राजधानी के हॉटस्पॉट क्षेत्र रहे सदर क्षेत्र में आज एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। इस क्षेत्र में काफी दिनों बाद कोरोना का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना पाजिटिव मरीज के परिवार के साथ अन्य नौ लोगों के नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वही कैसरबाग क्षेत्र के घसियारी मंडी, सब्जीमंडी आदि क्षेत्र से संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये है। वही पीजीआई में भर्ती चल रहे कोरोना के पांच मरीज व लोकबंधु से एक मरीज ठीक होने के बाद कुल छह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में वर्तमान में कुल 55 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 258 हो चुकी है। राजधानी के सबसे बड़े हॉटस्पॉट कहे जाने वाले सदर क्षेत्र में एक बुजुर्ग (69) मरीज कोरोना पाजिटिव पाये गये है। यह बुजुर्ग सदर क्षेत्र की एक जनरल स्टोर मालिक के पड़ोसी है। इस जनरल स्टोर मालिक के साथ परिवार के सदस्यों को भी कोरोना पाजिटिव हो गया था। इस बुजुर्ग की तबियत कुछ दिनों से ठीक नही चल रही थी। इस पर यह खुद केजीएमयू अपनी जांच कराने पहंुच गया था।

जहंा पर पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आया आैर बुजुर्ग के घर व अन्य नौ सदस्यों के नमूने जांच के लिए है, यह लोग बुजुर्ग के सम्पर्क में थे। इसके अलावा पीजीआई के कोविड हास्पिटल से पांच मरीजों में कोरोना की जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा लोक बंधु हास्पिटल से भी एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 202 मरीजों को ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है। वही 55 लोग कोरोना का इलाज विभिन्न अस्पतालों में करा रहे है। राजधानी में वर्तमान में कुल 11 हॉटस्पॉट क्षेत्र में चल रहे है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलखनऊ में साल की पहली तिमाही में एचबीएसी का लेवल बढ़ा
Next articleनिजी लैब पर कार्रवाई सम्भव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here