सभी के सहयोग से समाप्त होगी टीबी

0
867

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व टीबी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा विश्वविद्यालय के कु लपति प्रो. एमएलबी ने टी.बी. के बढ़ते हुए मामले पर चिंता व्यक्त आैर कहा कि जागरूकता अभियान चला कर ही प्रो. भट्ट ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन टीबी से लड़ने और इसे समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने टी.बी. उन्मूलन के लिए राज्य में सभी स्तरों पर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देने की अपील की।

आयोजक सचिव डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि टी.बी. जागरूकता सप्ताह के दौरान जन हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ो संकाय सदस्यो, विद्यार्थीयों, कर्मचारियों एवं आम जनता द्वारा भाग लिया गया। इसके साथ साथ ही जन समुदाय में तपेदिक के प्रति जागरूकता पैदा करने की शपथ ली गई। केजीएमयू के एमबीबीएस मेडिकोज ने लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में तपेदिक के बारे में सामान्य समुदाय का तपेदिक के बारे में जाागरूक किया गया आैर उन्हे टीबी के बारे में कितनी जानकारी है। इसकी जानकारी एकत्र की। लैबोरेटरी द्वारा निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है ।

उधर विश्व टीबी दिवस पर रेस्पिरेटरी विभाग ने गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम स्टेट टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक भारत से टीबी के उन्मूलन के लिए एक अभियान का आगाज किया , जो कि विश्व स्तर पर टी.बी. खात्मे से पांच वर्ष पूर्व है। उन्होनें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 मार्च को जारी एक अधिसूचना के बारे में मे बताया जिसके अनुसार ऐसे चिकित्सकों, फॉर्मासिस्टों, केमिस्टों और प्रयोगशाला कर्मचारियों जो मरीज के विषय में सूचित करने मे असफल रहते है उनकों कारावास का सामना करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में टीबी के निदान एवं उसके पहचान में विभिन्न अपडेट पर विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया जो डॉ शीतल वर्मा, सहायक अचार्य, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डॉ. दर्शन बजाज, रेस्पिरेटरी मेडिसिनि विभाग, डॉ. सारिका गुप्ता, बाल रोग विभाग द्वारा बाल रोग में टीबी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश, पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा धन्यवाद दिया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वास्थ्य देखभाल प्राथमिक लक्ष्य : डा. तिवारी
Next articleप्रदेश के 51 जिला अस्पतालों में यह अत्याधुनिक सुविधा: सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here