डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि सरकार डिजीटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिससे तहत 135 करोड़ लोगों की सेहत का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। श्री नड्डा ने आस्ट्रेलिया के कैनबरा में’ वैश्विक डिजीटल स्वास्थ्य भागीदारी शिखर सम्मेलन”को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,’ हम अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को मुफ्त सॉफ्टवेयर प्रणालियां और डाटा भंडारण सुविधाएं देकर सक्षम बनाना चाहते हैं।”उन्होेंने कहा कि इसके अतिरिक्त वृहद् डाटा विश्लेषक का इस्तेमाल करके नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी चुनौतियों को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के क्षेत्र में सुधार लाने में सूचना एवं संचार तकनीक के इस्तेमाल की व्यापक संभावनायें हैं। भारत डिजीटल इंडिया कार्यक्रम के तहत तकनीक का इस्तेमाल कर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेगरी हंट, डिजीटल हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम केल्जे और स्वास्थ्य विभाग की सचिव ग्लेनिस ब्यूकैम्प के साथ-साथ कनाडा, हांगकांग, इंडोनेशिया, इटली, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, यूनॉइटेड किंगडम, अमेरिका एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केंद्रीय मंाी ने कहा कि सरकार के कामों में सुधार के लिये डिजीटल तकनीक को अपनाना उसकी मुख्य नीति रही है। सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली लागू की है। एकीकृत स्वास्थ्य निगरानी कार्यक्रम, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन, अस्पताल सूचना प्रणाली, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, ऑनलाइन सेवाओं, टेली-चिकित्सा और कार्यक्रम निगरानी जैसे कार्यों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। इनसे नीति निर्माण के लिए विश्वसनीय सूचनाएं और सटीक आंकड़े जुटाने में मदद मिलती है जिससे प्रभावी कार्यक्रम तथा बेहतर सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ीं विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध कराता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल स्वास्थ्य के लिए नागरिक पोर्टल की तरह कार्य करता है जो कि नागरिकों और अन्य साझेदारों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध करा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल का अब तक 26 लाख से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। पोर्टल पर अभी छह भाषाओं में जानकारी उपलब्ध है तथा छह और भाषाओं को जोड़ने की योजना तैयार है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












