Advertisement
Home Medical News संक्रमण के नये मामलो की तुलना में स्वस्थ होने वालो की संख्या...

संक्रमण के नये मामलो की तुलना में स्वस्थ होने वालो की संख्या में कमी

0
724

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मामलो की तुलना में स्वस्थ होने वालो की संख्या में आयी गिरावट स्वास्थ्य विभाग के लिये चिंता का सबब बन सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 2586 नये मरीज प्रकाश मे आये जबकि पहले से उपचार करा रहे 1690 मरीज स्वस्थ हुये। इस दौरान 40 मरीजों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग से गुरूवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 43 हजार 461 नमूनो की जांच की गयी, जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 74 लाख 74 हजार 973 नमूनो की जांच की जा चुकी है। इनमें पांच लाख 19 हजार 148 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले है। अब तक मिले कुल संक्रमितों में से 7480 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं चार लाख 88 हजार 911 स्वस्थ हो चुके है। राज्य में फिलहाल 22 हजार 757 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 310 मरीज मिले वहीं नोएडा में 235,गाजियाबाद में 178,कानपुर में 141,प्रयागराज में 132,मेरठ में 265 और वाराणसी में 103 नये मरीजों की पहचान की गयी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article– बुखार, खांसी, थकान व आँखों में जलन/खुजलाहट, डाक्टर से करें संपर्क
Next articleकोविड वैक्सिनेशन में हेल्थवर्कर व 65 वर्ष से अधिक उम्र को प्राथमिकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here