1 दिन, 1 संस्थान, 1 ही सीटिंग आैर 165 रूट कैनाल कर बना दिया रिकार्ड

0
733

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दंत संकाय के कंजरवेटिव डेंसटेसट्री एण्ड एन्डोडॉटिस्क विभाग विश्व रिकार्ड बना दिया। विशेषज्ञ डाक्टरों ने नेशनल कांस एण्डो डे के अवसर पर विभाग प्रमुख डा. एपी टिक्कू ने निर्देशन में 165 मरीजों का नयी तकनीक से रूट कैनाल एक दिन में आैर एक ही सीटिंग में ट्रीटमेंट दे दिया गया। दावा है कि एक दिन में एक ही स्थान में एक ही सीटिंग में एक साथ रूट कैनाल नहीं किये गये। यह डेंटल साइंस के इतिहास में यह एक रिकार्ड बन गया है कि कहीं भी इतने मरीजों का रूट कैनाल एक ही दिन में एक साथ रूट कैनाल किया गया हो। विभाग द्वारा वल्र्ड रिकार्ड के लिए भी आवेदन किये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

विभाग प्रमुख डा. ए पी टिक्कू का दावा है कि जिन मरीजों का रूट कैनाल किया गया है,अब उन्हें तारीख नहीं दी गयी है। उन्होंने बताया कि एक ही सीटिंग में, एक ही बार में मरीज के दांतो का रूट कैनाल करके उसमें फिलिंग भी कर दी गयी है। इसमें एक विशेष तकनीक से एक ही दिन में एक सीटिंग में रूट कैनाल ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे मरीज को अब दूसरे दिन आने की जरूरत नहीं होगी। डा. टिक्कू ने कहा कि विभाग में दांतों की बीमारियों को कम समय में बेहतर इलाज देने के लिए लगातार शोध हो रहे है।

उन्होंने बताया कि डेंटल साइंस में अभी कम शोध हुए। इसमें लगातार शोध की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग में विशेषज्ञ डाक्टर लगातार जुटे रहते है। डा. रमेश भारती ने बताया कि अभी तक रूट कैनाल कराने के लिए मरीज को दो से तीन बार आना पड़ता था,इस वजह से समय के साथ ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अलावा समय भी बर्बाद होता था।

इस अवसर पर केजीएमयू के कुलपति प्रो.एमएलबी.भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंजरवेटिव डेंसटेसट्री एण्ड एन्डोडांटिस्क विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एपी.टिक्कू,डा.राकेश यादव,डा.रमेश भारती समेत 15 चिकित्सक मौजूद रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअगर यह लक्षण दिखाई दे तो हो सकता है ट्यूमर
Next articleभूखा था शिशु, इस विशेष सर्जरी कर दिया ठीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here