रविवार से मिलेगी ‘आयुष्मान भारत” स्वास्थ्य सुविधा

0
657

लखनऊ। देश भर में रविवार से शुरू होने वाली आयुष्मान भारत राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के तहत प्रदेश के छह करोड़ लोग मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसके तहत यूपी में एक करोड़ 18 लाख परिवारों समेेत छह करोड़ लोगों को सालाना पांच लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।

बताते चले केन्द्र सरकार ने फरवरी में पेश किये गये आम बजट में इस योजना की घोषणा की थी जिसे लगभग छह महीने बाद क्रियान्वयनित किया जा रहा है। सूबे में एक करोड़ 18 लाख परिवारों समेेत छह करोड़ लोगों को सालाना पांच लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा जिसका उपयोग लाभार्थी निजी और सरकारी अस्पतालों में कर सकेंगे।
सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना (एसईसीसी) 2011 में शामिल सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग के लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना में खास तौर से शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

स्वास्थ्य मंाी सिद्धार्थ नाथ सिंह पहले ही लखनऊ में सरकारी अस्पताल का दौरा कर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और लाभार्थियों को योजना की जानकारी दे चुके हैं। सूबे के मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय ने शनिवार को कहा कि योजना के क्रियान्वयन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है और रविवार को योजना की विधिवत शुरूआत की जायेगी।
उन्होने कहा कि एसईसीसी में शामिल परिवारों को गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य योजना के सफल बनाने के लिये सूबे के सभी 75 जिलों में जिला क्रियान्वयन इकाई की स्थापना की जायेगी। जिला अधिकारियों को इसके लिये जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसमय पर इलाज से जिंदगी होती है आसान
Next articleकैंसर का पता लगा लेगा लंच बाक्स के आकार का उपकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here