बलात्कार करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

0
950

लखनऊ – प्रदेश में सहारनपुर की मिर्जापुर पुलिस ने इलाज कराने आई महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी क्लीनिक संचालक डाक्टर रियाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला मिर्जापुर कस्बे में स्थित रियाल के क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी। महिला का आरोप है कि कथित डाक्टर रियाज ने उसे नशीली दवाई खिलाकर उसने दुष्कर्म किया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में आरोप सही पाये जाने पर पुलिस ने आज आरोपी चिकित्सक को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleराशिफल – शुक्रवार, 19 जुलाई 2019
Next articleक्वीन मेरी अस्पताल में शिशु की वैक्सीन पर संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here