लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर गोमती नगर स्थित हेल्थ सिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में शनिवार को प्रदेश के पूर्व कारागार एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे आैर प्लास्टिक, क्रेनियोफेशियल, माइकोवैसकुलर एवं कास्मेटिक सर्जरी विभाग की मेडिकल टीम ने मीना नाम की एक 6 वर्षीय बच्ची जोकि दिमाग के दाहिने ओर बने बड़े ख़ून का गुच्छा एक बहुत जटिल व दुर्लभ रोग से पीड़ित थी।
उसका हाल जाना। इस दौरान श्रीशुक्ल ने अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग एवं उसके अधीन कार्यरत स्माइल ट्रेन परियोजना का अवलोकन किया। इस मौके पर हास्पिटल के डायरेक्टर डा. वैभव खन्ना ने अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं अवगत कराया।












