राजधानी में अब 26 कन्टेंटमेन्ट जोन

0
673

लखनऊ। अनलॉक के बाद राजधानी में अब कन्टेंटमेन्ट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को एक और नये कन्टेंटमेन्ट जोन बना दिया। इन नये इलाकों को सील कर निगरानी शुरू कर दी गयी है। अब कुल मिलाकर राजधानी में 26 कन्टेंटमेन्ट जोन बनेगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला प्रशासन को पराग डेयरी एलडीए कालेानी, सुरेद्र नगर ईस्माइल गंज, जानकीपुरम स्थित अलीशा नगर सेक्टर आई को नया कन्टेंटमेन्ट जोन बनाये जाना इसके अलावा सीएस ए नगर दरोगा खेड़ा तथा मोनार्च अपार्टमेंट न्यू हैदराबाद को कन्टेंटमेन्ट जोन से बाहर करने के लिए पत्र लिखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा इलाकों को कन्टेंटमेन्ट जोन बनाए जाने के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, उनके सम्पर्क में आने वाले को सूचीबद्ध कर उनकी जांच करायी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के कंटेंमेंट जोन कन्टेंटमेन्ट जोन मंे शामिल हुए इलाकों में निरालानगर नियर पोस्ट ऑफिस के पास, इन्दिरा नगर सेक्टर 8 के देव नगर और आलमबाग के चिल्लावां , निशातगंज 5वीं गली, बाल्मिकी बिहार सदर, चरक अस्पताल, तिरूपती बिहार पारा, तकिया बारुदखाना गोलागंज, जीआरपी चारबाग, न्यू गुलिस्तान कॉलोनी चिनहट, फातिमा अस्पताल, निजामपुर मल्हौर, एलडीए कॉलोनी ऐशबाग, ओमेक्स रेजीडेंसी गोमतीनगर, इन्द्रप्रस्थ स्टेट न्यू हैदराबाद, हबीबनगर ऐशबाग, फूलबाग कैसरबाग, विराजखंड गोमतीनगर, शालीमार अपार्टमेंट महानगर, साइबर टॉवर विभूतिखंड, अमन अपार्टमेंट चौपटिया, मौलवीगंज, निराला नगर, निराला नगर के पोस्ट ऑफिस के पास का इलाका, चिल्लावां आलमबाग, इन्दिरा नगर सेक्टर आठ शामिल है।

Previous articleराजधानी में कुल 40 कोरोना संक्रमित
Next articleलोहिया संस्थान में शार्ट सर्किट से लगी आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here