क्वीन मेरी में यहां से यह गायब

0
739

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में बीतीरात बाहर के रैन बसेरा में एक तीमारदार का सामान गायब हो जाने पर जमकर हंगामा मचा। तीमारदार ने दूसरे तीमारदार पर आरोप लगा दिया, जिस कारण मामला गरमा गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डो ने तीमारदारों को डांट फटकार कर शांत करा दिया।

बताते चले कि क्वीन मेरी अस्पताल में इमरजेंसी गेट के बाहर रैन बसेरा में दर्जनों तीमारदार मरीज के इलाज में मदद के लिए रुकते है। यहां पर आवाज दिये जाने पर दवा व अन्य आवश्यक सामान लाने के लिए भाग कर जाते है। बताया जाता है कि बीतीरात रैनबसेरा में रुके हरदोई निवासी तीमारदार अपने मरीज के लिए ब्लड लेने के लिए ब्लड बैक चला गया। वहंा पर रक्तदान के लिए दूसरा तीमारदार भी चला गया। ब्लड यूनिट लाने करीब डेढ- दो घंटा लग गया। दोनों तीमारदार जब ब्लड यूनिट ले कर डाक्टर को दे आये तो रैन बसेरा में आकर देखा तो उनक ा बिछाया गया बिस्तर व झोला ही गायब था।

वहां पर दूसरा तीमारदार आराम फरमा रहा था। पूछताछ के बाद सामान गायब करने का आरोप लगाते हुए सब आपस में ही भिड़ गये। बिस्तर गायब होने वाले तीमारदार का आरोप था कि झोले में जांच रिपोर्ट व अन्य सामान था जो कि साथ लेकर आये थे। जब कि अन्य लोगों ने भी बिस्तर व झोलागायब होने की जानकारी नहीं थी। क्वीन मेरी प्रशासन ने आतंरिक मामला न होकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

Previous articleतो यह था डफरिन अस्पताल में नवजात शिशु की मौत का कारण
Next articleइसकी कमी से मुश्किल है सीजेरियन डिलीवरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here