क्वीन मेरी में बढ़ रही गर्भवती स्वाइन फ्लू मरीज

0
630

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्त्री रोग विभाग ( क्वीनमेरी अस्पताल) में बुधवार को स्वाइन लू से ग्रसित गर्भवती महिला को भर्ती किया है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद महिला को विशेष नजर रखी जा रही है। इसको आइशोलेशन वार्ड में रखने का दावा किया गया है। क्वीन मेरी के आंकड़ों के अनुसार स्वाइन लू के 12 मामले सामने आ चुके हैं।

पारा स्थित गोविंद नगर निवासी गर्भवती महिला (27) को सर्दी-जुखाम व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्थानीय डाक्टर ने जांच के बाद केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में जांच कराने का परामर्श दिया। परिजन मंगलवार को तीमारदार क्वीनमेरी अस्पताल लाये तो स्वाइन लू के लक्षण आशंका होने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। डाक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट उसकी पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा हैं।

बताते चले कि क्वीन मेरी में अलग- अलग जनपदों से आने वाली गर्भवती महिलाओं व अन्य महिलाओं की पहले स्वाइन फ्लू की प्राथमिक जांच न होने पर परिजनों ने स्वस्थ महिलाओं को संक्रमण फैलने का आरोप लगाया था। बताते चले कि शहर में अब तक 549 स्वाइन केस सामने आए हैं, जिसमें पांच मरीजों को अपनी जान जा चुकी है। सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन लू को लेकर अस्पताल में पहले ही अलर्ट किया गया है। अस्पतालों को अलग वार्ड बनाने और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशित किया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article8000 कर्मचारियों पर लटकी बेरोज़गारी की तलवार
Next articleबिना जांच के मृत बता दिया मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here