लखनऊ। राजधानी में लॉकडाउन के बीच आज का दिन सुखद रहा। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल की नर्स में कोरोना पाजिटव होने की पुष्टि होने के अलावा कैसरबाग, सदर जैसे हॉटस्पाट क्षेत्र में कोई मरीज कोरोना संक्रमित नहीं निकला। क्वीन मेरी अस्पताल में मिली कोरोना संक्रमित नर्स में संक्रमण के कारणों को पता लगाया जा रहा है। अस्पताल के अनुसार के निशांतगंज निवासी नर्स के घर में भी एक सदस्य बीमार चल रहा है। फिलहाल क्वीन मेरी अस्पताल में डाक्टर,नर्स, मरीज व तीमारदारों के नमूने जांच के लिए भेज दिये गये है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पाट इलाकों में संदिग्ध 170 के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गये है। अभी तक राजधानी में 307 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। खदरा क्षेत्र में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत 3250 लोगों से सम्पर्क किया गया।
राजधानी में कुछ दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार मिल रही थी। इनमें सबसे ज्यादा कैसरबाग सब्जीमंडी, सदर आैर विभिन्न क्षेत्रों में आये श्रमिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। सोमवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए सुखद रहा। केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल में काकोरी की कोरोना संक्रमित गर्भवती मंिहला के सम्पर्क में आने वाली नर्स कोरोना संक्रमित निकली, लेकिन जब उससे जानकारी एकत्र की गयी तो उसके परिवार के एक सदस्य को भी कई दिन से बीमार बताया। केजीएमयू प्रशासन ने नर्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पारिवारिक पृष्ठभूमि आैर अन्य जानकारी एकत्र करके कोरोना संक्रमण के कारणों की तलाश की जा रही है। बताते चले कि ट्रामा सेंटर की नर्स में कोरोना संक्रमण पाया गया था। उसे संक्रमित होने से ट्रामा सेंटर में तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली, लेकिन उसके घर नक्खास क्षेत्र में काफी लोग संक्रमित मिल गये थे। उधर स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पाट इलाका कैसर बाग क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में लगभग 170 लोगों के नमूने लिये गये है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












