पुराने नियमों से ड्यूटी कराने का प्रस्ताव

0
675

लखनऊ. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की विभागों से वापसी के बाद तैनाती में ैं प्रशासनिक अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं. बताया जाता है केजीएमयू प्रशासन ने ट्रामा सेंटर में तैनाती के बाद वापस अपने विभागों मे चले जाने के बाद एक बार फिर ट्रामा में उन डॉक्टरों की तैनाती करने की कवायद शुरू हो गई है. कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन कुलपति ने ट्रामा सेंटर में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इलाज को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों की तैनाती ट्रामा सेंटर के लिए कि. बाद में व्यवस्था परिवर्तन के बाद ज्यादातर ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर अपने अपने जुगाड़ से विभाग में अपनी पोस्टिंग करा ली जबकि इन सब की तैनाती ट्रामा सेंटर के लिए की गई थी.

एक बार फिर केजीएमयू प्रशासन ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए इन सभी डॉक्टरों को वापस ट्रामा सेंटर में तैनाती करना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि यह डॉक्टर ट्रामा सेंटर में निर्धारित समय में तो ड्यूटी करना चाहते हैं लेकिन ऑन कॉल ड्यूटी पर आने के लिए अभी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की जा रही है. बताया जाता है ट्रामा सेंटर में तैनाती के बाद इन डॉक्टरों का एक और प्रस्ताव है कि अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी भी अलग-अलग दिनों में लगाई जाए जैसे कि पहले किया जाता था. फिलहाल ट्रामा सेंटर में ज्यादातर सभी विभागों में मरीजों इलाज की जिम्मेदारी रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टरों पर डाल दी जाती है. बताते हैं कि वरिष्ठ डॉक्टर अभी इस मसले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. प्रशासनिक अधिकारी भी चाहते हैं कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी जाए ताकि मरीजों को और बेहतर इलाज किया जा सके.

बताते चलें कि ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन हलकान हुआ जा रहा है मरीजों को ट्रामा सेंटर भेजने से पहले आसपास जिलों के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के द्वारा वेंटिलेटर व बिस्तर की उपलब्धता जानकारी देने का निर्देश दें बेकार चला जा रहा है. वहां से मरीज सीधे रेफर कर दिया जाता है और यहां पर आकर मरीज तत्काल इलाज करने का दावा करने लगता है काफी संख्या में स्ट्रेचर पर भी इलाज किया जा रहा है उसके बावजूद भी आए दिन इलाज ना मिलने पर बवाल होता है और आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते हैं.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleउत्पीड़न से परेशान रेजिडेंट मिलेंगे कुलपति से
Next articleलापता बेटे से मिलकर बोला बुजुर्ग पिता ‘डाक्टर शुक्रिया’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here