पब्लिक खुद देखें, काम हो रहा है कि नहीं

0
530

लखनऊ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। यहां पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एक वर्ष के भीतर हो जाएगा। यह केंद्र आम जनता का है और उसे यह देखना है कि निर्माण कार्य सही से हो रहा है या नही। इस केंद्र के निर्माण में लगभग एक करोड़ 36 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसमें 68 लाख रुपए की पहली किश्त रिलीज कर दी गयी है। उन्होने कहा कि इस केंद्र पर टेलीमेडिसिन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मरीजों का इलाज बड़े अस्पताल के डाक्टरों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से ही फैजुल्लागंज क्षेत्र में डेंगू सहित संचारी रोगों में काफी कमी आयी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा ने कहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपने आस-पास के चार वार्ड को प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे पहले फैजुल्लागंज -1 वार्ड में डिस्पेन्सरी की स्थापना की गयी, इसके बाद रहीम नगर डुडौली में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुयी, जो फैजुल्लागंज -4 में आता है, जिससे संबन्धित क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे है।

पीएचसी स्थल पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें मौजूद डॉक्टर ने मरीजों को दवाएं दीं। वहां पर तम्बाकू व क्षय रोग उन्मूलन, मातृत्व वंदना योजना के कैम्प भी लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ उमाकांत, निदेशक परिवार कल्याण डॉ बद्री विशाल, निदेशक संचारी रोग डॉ मिथिलेश चतुर्वेदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजल शक्ति विभाग पैदा करेगा अपनी उर्जा: महेंद्र सिंह
Next articleकेजीएमयू : धनतेरस पर सबसे ज्यादा दो बेटियां बटोंरेगी हीवेट,चांसलर तथा गोल्ड, सिल्वर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here