प्रोस्टेट कैंसर के बढ़ रहे केस: डा. शंखवार

0
769

लखनऊ। कैंसर का प्रकोप कम नही हो रहा है, बल्कि हर साल सात लाख नए लोग कैंसर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इनमें खास बात यह है कि जागरूकता व जानकारी के अभाव में 80 प्रतिश मरीज इलाज के लिए देरी से अस्पताल पहुंचते हैं। इन्ही कैंसर में मूत्राशय कैंसर के केस भी बढ़ रहे है। इनमें सबसे ज्यादा प्रोस्टेट कैंसर बढ़ रहा है। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन शंखवार ने दी।

शुक्रवार को पत्रकार में डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि 28 और 29 को यूरो आंकोकॉन 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश- दुनिया से 300 से ज्यादा कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे है। कार्यशाला के आयोजक सचिव व कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस पाहवा ने बताया कि केजीएमयू, संस्था, राजीव गांधी चिकित्सा संस्थान, पीजीआई, लखनऊ यूरोलॉजी क्लब की ओर से कार्यशाला होगी।

उन्होंने बताया कि सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला होगी। डॉ. अपुल गोयल ने बताया कि इसमें पेशाब नली, प्रोस्टेट, पेशाब की थैली समेत दूसरे अंगों के कैंसर के इलाज की नयी तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पेशाब से खून आ रहा है तो इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है। उन्होंने बताया कि समय पर बीमारी का पुख्ता इलाज किया जा सकता है। इलाज में देरी से मर्ज गंभीर हो सकता है

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइंडियन डॉक्टरों के योगदान को सराहा बिट्रेन ने
Next articleइस सर्जरी से बेजान हाथ को कर दिया क्रियाशील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here