राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इसे देखते हुए पलूशन नियंत्रण प्राधिकरण ईपीसीए ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के स्कूल अगले दो दिनों यानी 15 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
पैनल ने लोगों को सुझाव दिया है कि वे बाहर जाने से बचें और अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करें।
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं रोकथाम प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली-एनसीआर में 15 नवंबर तक हॉट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर तक निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












