प्रदेश में मलेरिया को खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

सहयोगात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से उन्मूलन प्राप्त किया जा सकता है

0
566

लखनऊ। मलेरिया से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यशाला में लोगों में जागरूकता फैलाने और मलेरिया को खत्म करने के राज्यों को सक्षम बनाने पर चर्चा की गयी। मलेरिया नो मोर इंडिया (एमएनएम इंडिया) प्रदेश में मलेरिया उन्मूलन के लिए एक रोडमैप बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
इस अवसर पर वेक्टर बॉर्न डिजीसेस के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि मलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूकता लाने और विभिन्न हितधारकों तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। राज्य मलेरिया के प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने मलेरिया की समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल करने का संकल्प दिखाया है।

मलेरिया को खत्म करने के लिए सरकारी विभागों से लेकर सिविल सोसायटी तक आम जनता के बीच तालमेल महत्वपूर्ण है। मजबूत निगरानी यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि उपचार को समय पर वितरित किया जा सके। डॉ. पी.एल. जोशी ने कहा कि मलेरिया के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश प्रशासन का प्रयास सराहनीय है। जनता के बीच बढ़ती जागरूकता के साथ एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति हमें उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा सकती है। डा. जोशी ने प्रदेश में मलेरिया उन्मूलन प्रयासों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। चर्चा के दौरान, भारत से मलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वोत्तम प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई और एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य और मलेरिया निगरानी को मजबूत करने के तरीकों पर भी जानकारी दी गयी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article700 आर्थोपैडिक करेंगे क्लीनिकल अपडेट
Next articleतीन महीने से वेतन न मिलने से खफा कर्मियों ने दी आन्दोलन की धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here