न्यूज। सरकार ने स्वास्थ्य के मूलभत आवश्यकताओं पर ध्यान देते हुए पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज और दो एम्स की स्थापना को न केवल मंजूरी दी है बल्कि इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। श्री योगी रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरू गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सेवा शपथ-ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र में पहले भी सरकारें थी लेकिन किसी ने आम लोगों तक सवास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने पर जोर नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में चार वर्षों में 13 मेडिकल कालेज और दो एम्स के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सबसे पहले सम्बद्ध इस गुरू गोरक्षनाथ कालेज ऑफ नर्सिंग गोरखनाथ के छाााओें को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नर्सिंग क्षेा में संवेदनायें काम करती है और इसीलिए वह किसी देवी देवताओं से कम नहीं लगती।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंाी आशुतोष टंडन ने भी नर्सिंग प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए
कहा कि नर्स को सिस्टर कहते हैं और सभी कालेज से जाने के बाद अपनी सेवा में सभी को भाई मानकर सेवा करें।
उन्होंने कहा कि इसी लिए किसर भी मरीज के ठीक होने में इनकी बहुत भूमिका होती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












