डेस्क। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि प्रदेश के 51 जिला चिकित्सालयों को अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से इस वर्ष के अंत तक लैस कर दिया जायेगा। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न जांच कराने के लिए बड़े शहरों व निजी क्षेत्र में नहीं जाना पड़ेगा। श्री सिंह ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार की योजना है कि सभी जिला चिकित्सालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाये। इस योजना के तहत बस्ती सहित 51 जिला चिकित्सालयों को प्रथम चरण में चुना गया है। इन चिकित्सालयों के अत्याधुनिक बनाने का काम दिसम्बर 2018 तक पूरा कर लिया जायेगा।
उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि प्रदेश में 7500 डाक्टरों की कमी थी, लोक सेवा आयोग से 2065 डाक्टर मिले हैं, इसमें से 1600 डाक्टरों ने अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया है। प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा 1000 (एक हजार) प्राइवेट विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लिया जा रहा है। इसके अलावा 2600 आयुष चिकित्सकों को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संविदा के आधार पर तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस रोकने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अब तक 100 चिकित्सकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। उन्होंने राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











