लखनऊ। समाजवादी पार्टी में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति संजयगांधीपीजीआई में रेफर कर दिये गये है। अभी यह किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती चल रहे थे। केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. एस एन शंखवार ने बताया कि गायत्री प्रजापति ने अपनी बीमारी को देखते हुए पीजीआई में इलाज कराने के शिफ्ट हो गये है।
गायत्री प्रजापति कई महीनों से केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में इलाज करा रहे थे। फि लहाल केजीएमयू में कोविड व नॉन कोविड दोनों प्रकार के मरीज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस कारण भी लोगों को इलाज कराने में कोरोना संक्रमण का भय लग रहा है।












