न्यूज। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने विश्वबैंक समूह के सदस्य अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) से 10 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है। कंपनी इसका उपयोग सस्ते आवास की परियोजनाओं के लिए ऋण देने में करेगी।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि कंपनी में यह निवेश भारतीय रिजर्व बैंक की संशोधित विदेशी वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) रूपरेखा के तहत स्वत: मंजूरी मार्ग से किया गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि रिजर्व बैंक की स्वत: मंजूरी व्यवस्था के तहत चालू वित्त वर्ष में यह पहला ईसीबी निवेश है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने स्वत: मंजूरी मार्ग से ईसीबी के द्वारा सालाना 75 करोड़ डॉलर जुटाने की अनुमति दी हुई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें
आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।












