कोलकाता यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे बेलूर मठ का दौरा

0
1091

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी यहां दो अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम बेलूर मठ जाएंगे। अन्य कार्यक्रमों के अलावा मोदी 12 जनवरी को कोलकाता पत्तन न्यास की एक सौ पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।  साठ के दशक के मध्य में मोदी किशोरावस्था में विवेकानंद की शिक्षा से प्रभावित होकर मिशन के राजकोट स्थित आश्रम में शामिल होने गए थे।

उन दिनों स्वामी आत्मास्थानंद ने उन्हें सलाह दी थी कि उनका जीवन संन्यास के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें लोगों के बीच काम करना चाहिए। आत्मास्थानंद का 2017 में निधन हो गया था। तब मोदी ने उसे व्यक्तिगत क्षति बताया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleGood News: केजीएमयू में होगी डॉक्टरों की भर्ती
Next articleसंगम तट पर संयम, श्रद्धा का ‘कल्पवास’ शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here