न्यूज। पीएम नरेन्द्र मोदी सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर यहां रविवार को एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री अपने आवास पर स्मारक सिक्का जारी करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। बताते चले कि गुरू गोविंद सिंह अपनी शिक्षा और आदर्शों के चलते लोगों के लिए प्रेरणा के रुाोत रहे हैं। श्री मोदी पांच जनवरी 2017 को पटना में गुरू गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भी शामिल हुए थे। उस अवसर पर उन्होंने गुरू गोविंद सिंह की समृति में एक डाक टिकट जारी किया था।
उस समय उन्होंने कहा था कि गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ और पंजप्यारों के जरिये देश को एकता के सूत्र में बांधने का अनूठा प्रयास किया था। श्री मोदी ने गत 30 दिसम्बर को रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए गुरू गोविंद सिंह की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा था कि गुरू जी का मानना था कि लोगों की परेशानी और दिक्कतों को दूर करना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह की बहादुरी , बलिदान और समर्पण की भी खुलकर सराहना की थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












