प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीज का सफल इलाज

0
648

न्यूज। प्लाज्मा थेरेपी भी कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में कारगर हो रही है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला के डॉक्टरों की टीम ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मरीज का प्लाज्मा थेरेपी से सफल उपचार किया है। इस तरह का राज्य में अपनी तरह का कोरोना के गंभीर मरीज पर पहला प्रयोग है। इस सफलता से जिले के कोरोना मरीजों को राहत मिल सकती है।

यहां जिलाधिकारी ने शनिवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि छापति प्रमिला राजे अस्पताल (सीपीआर) की डॉक्टरों की टीम ने सीपीआर अस्पताल में भर्ती गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीज पर प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल कर सफलता प्राप्त की है। मरीज तीन दिनों के बाद अब अच्छी स्थिति में है और उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डॉक्टर वरुण बाफना, हिमायतोलॉजिस्ट ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी आपातकालीन स्थितियों में उपयोग किया जायेगा और अब हम कोरोना मुक्त मरीजों की अनुमति से उनका रक्त लेकर प्लाज्मा से अन्य गंभीर रूप से पीड़ति मरीजों का उपचार कर सकेंगे।

Previous articleभारत इटली से आगे, कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित छठा देश
Next articleसार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक एकत्र न हों: सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here