लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में प्लाज्मा थेरपी से कोरोना के मरीजों के इलाज तथा प्रयोग की तैयारी शुरू कर दी है। संस्थान ने आईसीएमआर को प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने के लिए संसाधनों की लिस्ट भेज कर अनुमति मांगी है।
बताते चले कि कोरोना के इलाज के लिए शहीद पथ पर लेविल थ्री हास्पिटल बन गया है। यहां पर कोरोना के मरीजों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। निदेशक डा. ए के त्रिपाठी ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए आईसीएमआर को जानकारी भेज कर अनुमति मांगी है। प्लाज्मा थेरेपी की जिम्मेदारी ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रमुख डा. सुब्रात चंद्रा को जिम्मेदारी दी गयी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












