फार्मासिस्ट भी दवा लिख सकेंगे, पर प्रशिक्षण के बाद : स्वास्थ्य मंत्री

0
810

लखनऊ । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट मरीजों को दवा लिख सकेंगे। इसके लिए गाइड लाइन को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत फार्मासिस्टों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री आज वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) स्थित सभागार में आयोजित डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) व अन्य छोटे सरकार अस्पताल जहां पर डाक्टरों की कमी या नहीं है। ऐसे में वहां के मरीजों की स्थिति को देखते हुए फार्मासिस्टों को दवा लिखने का अधिकार देने की तैयारी है। अधिवेशन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दस वर्ष की सरकारी सेवा पूरी कर चुके फार्मासिस्टों की पदोन्नति में यदि विलम्ब होता है तो ऐसी स्थिति उन्हें राजपत्रित अधिकारी (चीफ फार्मासिस्ट) का दर्जा मिल जायेगा। फार्मासिस्ट संवर्ग की पदोन्नति, वेतन विसंगति और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन ने द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश भर से आये फार्मासिस्टों ने जेके सचान को प्रदेश अध्यक्ष और अरविन्द कुमार वर्मा को महामंत्री चुना। चुनाव अधिकारी सतीश चन्द्र श्रीवास्तव और सह चुनाव अधिकारी आरपी मिश्रा और लखनऊ इकाई के अध्यक्ष व लोक बंधु अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट आनंद सिंह के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें संजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह को उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह को संयुक्त मंत्री, जय प्रकाश को संगठन मंत्री, आरपी वर्मा को कोषाध्यक्ष व आरके सिंह को ऑडीटर चुना गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजिलों का दौरे करें जिम्मेदारी अधिकारी : सिद्धार्थ नाथ
Next articleखांसते, छीकते वक्त मुंह पर हाथ ना रखेंः डा.बीपी सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here